महासमुंद : माँ-बेटे के साथ मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : माँ-बेटे के साथ मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद से माँ-बेटे के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. माँ अपने बेटे को आवाज देकर बुला रही थी, उसी समय एक व्यक्ति ने हल्ला कर रही है कहकर गाली गलौज और मारपीट की.

वार्ड न. 21 सुभाष नगर महासमुंद निवासी सुरती बाई अजगर ने पुलिस को बताया की 19 अप्रैल को रात करीब 10 बजे वह घर से बाहर अपने बेटे सोनू अजगर को बुलाने गई थी. आवाज देकर सोनू को बुला रही थी तभी मोहल्ले का कुन्हुर मिर्धा रविदास मंदिर पास खडा था, जो सुरती बाई को यहाँ पर हल्ला क्यों कर रही है कहकर गाली गुप्तार करने लगा. 

सुरती बाई ने गाली गलौज करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे डण्डा से मारपीट किया, मारपीट देख सुरती बाई का लड़का सोनू अजगर बीच-बचाव करने आया तो उसे भी अश्लील गाली गुप्तार कर डण्डा से मारपीट किया. मारपीट से माँ-बेटे को चोटें आई है. उन्हें डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु ले जाया गया. इलाज कराने के बाद सुरती बाई ने 20 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कुन्हुर मिर्धा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें