महासमुन्द : व्यय प्रेक्षक दबास ने औराई चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
महासमुन्द : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत व्यय प्रेक्षक द्वारा लगातार चेक पोस्ट का निरीक्षण किया जा रहा है। महासमुंद लोकसभा क्रमांक 09 के महासमुंद, खल्लारी, बसना एवं सरायपाली के व्यय प्रेक्षक मनीष कुमार दबास द्वारा आज अंतर जिला महासमुंद बलौदाबाजार जिले की सीमा के एस.एस .टी. औराई चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने उक्त स्थान में जांच की गई वाहनों की जानकारी, पंजियों के संधारण इत्यादि का अवलोकन भी किया और 24 घंटे सतर्कता के साथ कड़ी निगरानी रखे जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए । निरीक्षण के दौरान अब्दुल वहीद खान लाइजनिंग अधिकारी एवं उप वनमण्डलाधिकारी मौजूद थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें