महासमुंद : लड़की छेड़ा है कहकर युवक को पीटा - CG Sandesh

महासमुंद : लड़की छेड़ा है कहकर युवक को पीटा

महासमुंद के वार्ड नं. 22 सुभाष नगर से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपियों ने लड़की छेड़ा है कहकर युवक को पिटा. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 22 सुभाष नगर, महासमुंद निवासी सूरज निषाद ने पुलिस को बताया की वह बिजली मिस्त्री का काम करता है. 18 अप्रैल को रात करीब 08:30 बजे सूरज अपने घर के बाहर खड़ा था. उसी समय स्वीपर मोहल्ला के जितेंद्र, जतीन एवं उसके दोस्त हितेश सोनी घर आये और सूरज को तू लड़की को छेड़ा है बोले. सूरज ने कहा मैं लड़की से बात भी नहीं किया हूँ. लड़की को पहचानता नहीं हूँ.

इतने में आरोपी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारने लगे. सूरज अपने घर के अंदर घुसा तो आरोपी भी घर में घुसकर हाथ मुक्का से मारने लगे. मारता देखकर सूरज की मां और भाभी छुडवाने आये तो उनके साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट की. मारता देख सूरज के पडोसी रूपसिंह चौहान छुडवाने आया तो उसे भी ईंट से मारपीट करने लगे. इसी दौरान मारता देखकर मोहल्ले के गुड्डू मारकंडे और मोहल्ले के बहुत सारे लोग देखे एवं छुडवाये हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद जितेंद्र, जतीन व हितेश सोनी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें