चुनावी समर के बीच मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा का विरोध कर... - CG Sandesh

चुनावी समर के बीच मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा का विरोध करने वालों को राक्षस कहा,साथ ही कहा -मोदी का विरोध मतलब श्रीराम का विरोध

अंबिकापुर। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है. उन्होंने भाजपा का विरोध करने वालों राक्षस बताने के साथ कहा कि मोदी जी का विरोध करना मतलब श्रीराम का विरोध करना है. हम 400 पार होकर रहेंगे, चाहे कोई भी आ जाए. इसे भी पढ़ें : चुनाव में फिर उभर आया खैरागढ़ राज परिवार का विवाद, देवव्रत सिंह की पहली पत्नी के प्रचार पर दूसरी पत्नी को आपत्ति, वीडियो के जरिए लोगों को दिया यह संदेश…


सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज की नामांकन रैली के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सूर्पनखा, दुःशासन, अहिरावण, कंस तक छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही बीजेपी को रामा दल बताते हुए कहा कि रामा दल का काम काफी बढ़ा गया है. और यह विजयी रथ है, यह रुकने वाला नहीं है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें