एफएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई,व्यापारी की कार से बरामद किए ... - CG Sandesh

एफएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई,व्यापारी की कार से बरामद किए साढ़े 11 लाख रुपए

सक्ती। जिले में एफएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. एफएसटी टीम ने यहां एक व्यापारी की कार से साढ़े 11 लाख रुपए बरामद किए हैं. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई.


बताया जा रहा है कि चांपा के व्यापारी अनूप कुमार अग्रवाल अपनी कार से रकम लेकर रायगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी बीच लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के बॉर्डर एरिया में स्थापित FST चेक प्वाइंट में कार की तलाशी ली गई. इसमें व्यापारी के कार की सीट के नीचे एक बैग से साढ़े 11 लाख रुपए नगद पाए गए. अधिकारियों ने रुपए के संबंध में कागजात मांगे मगर मौके पर व्यापारी के पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं थे. फिर एफएसटी टीम के अधिकारियों ने रुपए जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें