CG - कुएं में तैरता मिला नवजात शिशु का शव...इलाके में मचा हड़... - CG Sandesh

CG - कुएं में तैरता मिला नवजात शिशु का शव...इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 पत्थलगांव। जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुड़ापारा गांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टि में यह बिन व्याही मां की करतूत का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने कुएं से नवजात शिशु का शव निकाल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें