छोटे भाई को जन्मदिन के दिन मिली बड़े भाई के शहीद होने की खबर... - CG Sandesh

छोटे भाई को जन्मदिन के दिन मिली बड़े भाई के शहीद होने की खबर, घर में पसरा मातम

 बीजापुर। छोटा भाई हतप्रभ रह गया जब उसे खबर लगी की उसका बड़ा भाई इस दुनिया में नहीं रहा. वो भी तब जब आज उसका जन्मदिन है और छोटे भाई के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई. सुबह ही तो बड़े भाई ने उसे जन्मदिन की बधाई दी थी.बता दें कि बीजापुर जिले के गलगम इलाके में चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान देवेंद्र कुमार सेठिया शहीद हो गए. बताया जा रहा है की UBGL सेल फटने से देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे और देवेंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया था,


जहां इलाज के दौरान देवेंद्र ने दम तोड दिया.जब लल्लूराम डॉटकॉम की टीम ने परिजन से बात की तो पता चला की आज ही देवेंद्र के छोटे भाई का जन्मदिन है और देवेंद्र ने अपने छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई भी दी थी और चुनाव ड्यूटी में जाने की बात भी बताई थी. तब छोटे भाई ने ये सोचा भी नहीं था की जिस भाई से आज सुबह ही उसने बात की है उसके शहीद होने की खबर शाम तक घर आएगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें