महासमुंद : होम वोटिंग के लिए शेष 4 मतदाताओं की वोटिंग 20 को - CG Sandesh

महासमुंद : होम वोटिंग के लिए शेष 4 मतदाताओं की वोटिंग 20 को

महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय क्षेत्र 09 महासमुंद के लिए होम वोटिंग की सुविधा 18 अप्रैल को दी गई थी। इस दिन 218 दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 93 दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 125 मतदाता शामिल है। 

होम वोटिंग के दौरान 4 मतदाता अनुपस्थित पाए गए तथा 4 मतदाताओं की इस दौरान मृत्यु हो गई। शनिवार 20 अप्रैल 2024 को मतदान दल द्वारा मतदाताओं के घर जाकर होम वोटिंग के लिए शेष 4 मतदाताओं को मतदान की सुविधा दी जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें