बसना : जिला यूथ आईकॉन डिम्पल डड़सेना ने कविता के जरिये मतदान ... - CG Sandesh

बसना : जिला यूथ आईकॉन डिम्पल डड़सेना ने कविता के जरिये मतदान करने हेतु दिया सन्देश

महासमुंद : 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक तथा जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी एस आलोक एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में जिले भर में मतदाता जागरुकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में नवीन एवं युवा मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ाने हेतु स्वीप के मार्गदर्शन में जिला युवा आइकॉन डिम्पल डड़सेना ने लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिये शा.उ.मा.विद्यालय अंकोरी के छात्रों के साथ कविता पाठ के द्वारा अपील करते हुए ग्रामवासियों को मतदान हेतु प्रोत्साहित किया.

विद्यालयीन छात्रों ने भी "निर्भीक होकर मतदान करो देश का सम्मान करो" के स्लोगन के साथ सभी को मतदान हेतु आह्वान किया तथा विद्यालय के प्राचार्य यज्ञराम सिदार एवं शिक्षकों के निर्देशन में लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र मतदान करने हेतु संकल्प भी लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें