सटोरियों की खैर नहीं… ऑनलाइन सट्टा को लेकर एक्टिव हुई पुलिस,... - CG Sandesh

सटोरियों की खैर नहीं… ऑनलाइन सट्टा को लेकर एक्टिव हुई पुलिस, सामने आ रहे कई बड़े लिंक

 भिलाई। ऑनलाइन सट्टा को लेकर दुर्ग पुलिस फिर से एक्टिव हो गई है। पिछले दिनों वीआईपी कैफे में हुई रेड के बाद पकड़े गए आरोपियों के और भी कई लिंक सामने आए, जिसके बाद महादेव एप के ऑपरेटर्स के लिए सिम और बैंक अकाउंट का इंतजाम करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों में से एक टेम्पररी बैंक कर्मी था। जिससे साठगांठ कर बैंक में करीब 120 खाते खुलवाए गए हैं, जिसमें 8 से 9 करोड़ रुपए का ट्रांजक्शन किया गया है। ये वो आरोपी है जो पिछले दिनों सुपेला के वीआईपी कैंफे में चल रहे हुक्काबार की रेड के दौरान फरार थे।


रेड में पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस ने 50 सिम और कई खाते जब्त किए थे। जिसके बाद खाता किसने खुलवाया और सिम किस दस्तावेजों पर इशु कराए इसकी पूछताछ करने पर संतोष कोसरे और कुणाल का नाम सामने आया, जिसे सुपेला पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि इस मामले पूछताछ के बाद और भी कई खुलासे होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें