1400 करोड़ की संपत्ति है भाजपा महिला उम्मीदवार के पास ,जहाज न... - CG Sandesh

1400 करोड़ की संपत्ति है भाजपा महिला उम्मीदवार के पास ,जहाज निर्माण और खनन का कारोबार,जानें कहां से हैं प्रत्याशी

नेशनल न्यूज़। भाजपा की टिकट पर दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरी बिजनैसमैन श्रीनिवास डेम्पो की पत्नी पल्लवी डेम्पो ने अपने नामांकन पत्र के साथ चुनाव अधिकारी को सौंपे 119 पन्नों के हलफनामे में बताया है कि उनके पति श्रीनिवास डेम्पो के साथ उनकी कुल संपत्ति लगभग 1,400 करोड़ रुपये है।

डेम्पो ग्रुप का बिजनेस फ्रैंचाइज फुटबॉल लीग से लेकर रियल एस्टेट, जहाज निर्माण, शिक्षा और खनन कारोबर तक फैला हुआ है। पल्लवी के हलफनामे से पता चलता है कि उनके पास 255.4 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, वहीं श्रीनिवास के स्वामित्व वाली संपत्ति का मूल्य 994.8 करोड़ रुपये है।

 

 

जहां पल्लवी की अचल संपत्ति का कुल बाजार मूल्य 28.2 करोड़ रुपये है, वहीं श्रीनिवास की अचल संपत्ति का कुल बाजार मूल्य 83.2 करोड़ रुपये है। श्रीनिवास डेम्पो की गोवा और देश के अन्य हिस्सों में संपत्तियों के अलावा, दंपति के पास दुबई में एक अपार्टमेंट भी है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 2.5 करोड़ रुपये है. साथ ही लंदन में भी 10 करोड़ का एक अपार्टमेंट है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें