बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी...बारात से पहले जा रहा ... - CG Sandesh

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी...बारात से पहले जा रहा था बाजार, रास्ते में एक्सीडेंट में चली गयी जान

 जांजगीर / बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठी, तो पूरा गांव रो पड़ा। दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा  की है। FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक का नाम मंथन हैं, जो अकलतरा का रहने वाला है।


पहरिजनों के मुताबिक मंथन की बड़ी बहन की शादी घर पर चल रही थी। हल्दी के बाद वो किसी काम से बाइक से घर से निकला था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। जब वो FCI गोदाम के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। घटना में मंथन के सर पर गंभीर चोट आयी, जिसमें उसकी मौत हो गयी।

मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी हो रही थी, मौत के दिन ही बारात आने वाली थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बहन की बारात 8 बजे आने वाली थीं। उससे पहले ही युवक मंथन की मौत हो गई है। शादी वाले घर में खुशी के बजाय मातम का माहौल है।सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें