महासमुन्द : स्थैतिक निगरानी दलों एवं ड्यूटी स्थल में आंशिक स... - CG Sandesh

महासमुन्द : स्थैतिक निगरानी दलों एवं ड्यूटी स्थल में आंशिक संशोधन

महासमुन्द : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत विधानसभा 42-महासमुंद में नियुक्त स्थैतिक निगरानी दलों एवं ड्यूटी स्थल में प्रशासनिक आधार पर संशोधन करते हुए अपर कलेक्टर एवं नोडल स्थैतिक निगरानी दल रवि साहू द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी चेक पोस्ट घोड़ारी-1 (धरम कांटा के सामने) में तीन पालियों में लगाई गई है। जिसमें प्रातः 08ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक रामेश्वर देवांगन उप अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं भूषण लाल ठाकुर श्रम निरीक्षक श्रम विभाग ड्यूटी पर रहेंगे। 

इसी तरह दोपहर 03ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक प्रेमसिंग नवर्गे जिला परियोजना समन्वयक पीएचई तथा रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 08ः00 बजे तक नीलेश देवांगन जिला परियोजना समन्वयक पीएचई की ड्यूटी लगाई गई है। तीनों पालियों में एक पुलिस अधिकारी, दो सुरक्षा गार्ड और एक वीडियोग्राफर साथ रहेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें