महासमुंद : ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारम्भ, 17 अप्रैल तक कर... - CG Sandesh

महासमुंद : ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारम्भ, 17 अप्रैल तक कर सकते है पंजीयन

महासमुंद : बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवतियों के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 15 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) श्री टुटु बेहरा ने बताया कि ब्यूटी पार्लर ट्रेड में वर्तमान में कुछ सीटें रिक्त है जिसके लिए 17 अप्रैल 2024 तक प्रवेश ले सकते है। 

इच्छुक प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। निःशुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक संपर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें