महासमुंद : व्यय प्रेक्षक दबास ने चेक पोस्ट रेहटीखोल एवं खम्हारपाली का किया निरीक्षण
महासमुन्द : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रेक्षकों द्वारा लगातार चेक पोस्ट, मतदान केन्द्रों आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार को महासमुंद लोकसभा क्रमांक 09 के महासमुंद, खल्लारी, बसना एवं सरायपाली के व्यय प्रेक्षक मनीष कुमार दबास द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा रेहटीखोल एवं खम्हारपाली का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने एसएसटी टीम को कड़ाई से जांच किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संधारित पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने टीमों को 24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अब्दुल वहीद खान लाइजनिंग अधिकारी एवं उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद, ओंकारेश्वर सिंह एसडीएम सरायपाली, वर्मा तहसीलदार सरायपाली मौजूद थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें