महासमुन्द : ग्राम खड़सा में अवैध उत्खनन करते जेसीबी सील - CG Sandesh

महासमुन्द : ग्राम खड़सा में अवैध उत्खनन करते जेसीबी सील

महासमुन्द : कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है। साथ ही उक्त वाहनों को अवैध कार्य किए जाने पर खनिज नियमों के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

प्रभारी तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि ग्राम खड़सा में अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी को रविवार रात्रि में सील किया गया। इस दौरान राजस्व और खनिज की टीम मौजूद थी। ज्ञात है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और सतत कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें