तुमगांव : NH 53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार घायल - CG Sandesh

तुमगांव : NH 53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मालीडीह के पास कलेन्द्री पावर प्लांट के सामने NH 53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम परसकोल निवासी रजनीकांत सेन ने पुलिस को बताया की 9 अप्रैल को करीबन 12 बजे वे मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CQ 5041 में ग्राम परसकोल से ग्राम मुढीपार पिथौरा जा रहे थे. मोटर सायकल को रजनीकांत चला रहा था, मोटर सायकल के पीछे उसकी बहन हेमलता , बीच में उसके पिता जी प्यारे लाल बैठे थे.

दोपहर करीबन 1 से 1:30 बजे के बीच ग्राम तुमगांव के आगे NH-53 कलेन्द्री पावर प्लांट के सामने ग्राम मालीडीह पहुंचा था. तभी पीछे से अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे वे मोटर सायकल सहित गिर गये. हादसे में बाइक सवार तीनों को चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें