महासमुंद : डायल 112 वाहन के चालक की स्कूटी चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : डायल 112 वाहन के चालक की स्कूटी चोरी

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोंडा निवासी डायल 112 वाहन के चालक की स्कूटी चोरी हो गई. पतासाजी के बाद भी स्कूटी नहीं मिला तो थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम बेलसोंडा निवासी डिगेन्द्र साहू डायल 112 वाहन का चालक है. डिगेन्द्र ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 02 अप्रैल को उसका बडा भाई राजेन्द्र साहू जो हाई स्कूल के पास फोटो स्टूडियो खोला है. अपने दुकान सुबह करीब 9 बजे डिगेंद्र की स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र. CG 06 GK 1190 को लेकर गया था,

वह रात्रि करीबन 09:30 बजे स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र. CG 06 GK 1190 से घर आया और घर से लगे ब्यारे में रखकर स्कूटी को लॉक कर चाबी अपने साथ लेकर घर चले गया. सुबह करीब 06 बजे डिगेंद्र उठा और अपने ब्यारा की ओर गया तो देखा कि स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र. CG 06 GK 1190 नहीं था. स्कूटी किसी ने चोरी कर ली थी. स्कूटी की कीमत करीबन 20000 रूपये बताई गई.

पतासाजी के बाद भी स्कूटी नहीं मिली तो 13 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें