सलमान खान के घर के बाहर चली गोली
मुंबई। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज(रविवार) सुबह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाद गोली चली है। मीडिया ग्रुप न्यूज 18 के मुताबिक, 2 आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे जिन्होंने गोली चलाई। वारदात को सुबह 4:55 बजे अंजाम दिया गया है।
इस खबर के सामने आते ही मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पातासाजी के लिए galaxy apartment के बाहर के सीसीटीवी फूटेज चेक किए जा रहे हैं।
बता दें कि, बॉलीवुड के दबंग खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकीं है। ये धमकियां प्रमुख रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गईं है। यही वजह रही कि, खतरे को देखते हुए सलमान ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने मिलकर लाइसेंसी बंदूक भी रखने की अनुमति मांगी थी जिसे स्वीकार कर लिया गया था। सलमान बुलेटप्रूफ कार में चलते है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें