बसना : अवैध शराब मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

बसना पुलिस ने 12 अप्रैल को अवैध शराब के मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने वार्ड नं. 11 फोकटपारा निवासी विजय निषाद पिता स्व. नकुस निषाद उम्र 32 साल के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपये, तोषगांव निवासी राधेश्याम अजगले पिता फिरंगी अजगले उम्र 35 साल के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपये तथा कुड़ेकेल निवासी नंद कुमार रात्रे पिता धनऊरात्रे उम्र 60 साल के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपये जप्त किया गया. तीनों ही मामलों में आबकारी एक्ट 34 (ए) के तहत कार्रवाई की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें