महासमुंद : खड़ी कार को दूसरी कार ने मारी ठोकर - CG Sandesh

महासमुंद : खड़ी कार को दूसरी कार ने मारी ठोकर

महासमुंद के बीटीआई रोड पर सड़क किनारे खड़ी कार को दूसरी कार ने ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

हाउसिंग बोर्ड कांलोनी LIG 16 महासमुंद निवासी नितेश कुमार पठारे न्यायालय महासमुद में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ है. 11 अप्रैल को वह अपनी गाड़ी डिजायर कार क्र. CG 06 GJ 9027 में महासमुंद शहर से सामान खरीद कर अपने घर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जा रहा था. 

रात करीब 08:30 बजे गुरू गोविंद सिंह गार्डन के सामने पहुंचा, जहाँ उसका दोस्त अजय खरे बीटीआई रोड महासमुंद पर मिलने पर नितेश अपनी कार को रोड किनारे एंडीकेटर जलाकर नीचे उतर कर दोस्त अजय खरे से बातचीत कर रहा था. उसी समय महासमुंद शहर की ओर से कार क्र. CG 04 HJ 0487 का चालक अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सडक के नीचे खडी नितेश की कार को पीछे से ठोकर मार दिया और वहां से भाग गया. जिससे नितेश की कार क्षतिग्रस्त हो गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें