सरायपाली : पिकअप और बाइक की भिडंत, बाइक सवार की मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम चट्टीगिरोला के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 12 अप्रैल को लगभग 11 बजे चट्टीगिरोला निवासी अश्वनी बाघ पिता श्यामसुंदर उम्र 35 साल निवासी चट्टी गिरौला मोटर सायकल क्र. CG06 A 0370 को लेकर केपी स्कूल चट्टीगिरोला गया था. NH 53 रोड़ चट्टीगिरोला चौक के पीकअप वाहन क्र. CG06 GZ 5562 एवं मोटर सायकल क्र. CG06A 0370 की भिडंत हो गई.
हादसे में घायल अश्वनी बाघ को हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई.
आरोपी पीकअप चालक भूपेश ध्रुव पिता सहदेव ध्रुव उम्र 22 वर्ष निवासी कसहीबाहरा के खिलाफ पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें