बागबाहरा : 30 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार - CG Sandesh

बागबाहरा : 30 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस ने 10 अप्रैल को तीन अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोहारडीह निवासी प्रेमनाथ मन्नाडे पिता विजयशंकर उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 7 लीटर अवैध शराब कीमती ₹1400, रैताल निवासी जीवन संबर पिता कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 11 लीटर अवैध शराब कीमती ₹2200 तथा दाबपाली निवासी गिरधारी पटेल पिता वीर सिंह उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 12 लीटर अवैध शराब कीमती ₹2400 जप्त किया गया है।

तीनों ही मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें