CG Accident: तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर 20 फ़ीट खाई में... - CG Sandesh

CG Accident: तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर 20 फ़ीट खाई में गिरी, मची अफरा-तफरी

कवर्धा .कवर्धा से सड़क हादसे की बड़ी खबर है. यहां मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर हनुमुतखोर के पास 20 फिट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में माजदा के परखच्चे उड़े गए और इसमें सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है. इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और बाकी दो को पंडरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ये पूरा मामला कुकदुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है.

 


पुलिस घायलों के इलाज के बाद पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिससे हादसे की असल वजह सामने आएगी. वहीं अब तक घायलों का नाम सामने नहीं आया है. पुलिस ने घायलों के पास मौजूद मोबाइल से परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें