CG : देशी-विदेशी शराब दुकानें इस दिन रहेगी बंद...जानिए वजह - CG Sandesh

CG : देशी-विदेशी शराब दुकानें इस दिन रहेगी बंद...जानिए वजह

 जगदलपुर। शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर है। प्रथम चरण के मतदान को देखते हुए जिले की सभी मदिरा दुकान बंद रहेगी। ये दुकाने 48 घन्टे पहले अर्थात 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 

साथ ही मतगणना तिथि 4 जून को पूरे प्रदेश में सम्पूर्ण दिवस शुष्क दिवस रहेगा।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा प्रथम चरण के मतदान 19 अप्रैल के लिए बस्तर जिले के अंतर्गत समस्त विदेशी मदिरा दुकानें, देशी मदिरा दुकानें, होटल बार, एफएल 7 सैनिक केन्टिन एवं मद्य-भण्डारण मद्यभाण्डागार, भांग-भांगघोटा को मतदान समाप्ति के नियत समय के 48 घन्टे पहले अर्थात 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।मतगणना तिथि 4 जून को सम्पूर्ण दिवस बंद रखें जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश जारी किया है। उक्त अवधि में शराब,भांग का विक्रय, परोसना, परिवहन, धारण करना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें