महासमुंद : कार की ठोकर से सायकल सवार गंभीर रूप से घायल - CG Sandesh

महासमुंद : कार की ठोकर से सायकल सवार गंभीर रूप से घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के तुमगांव रोड बेमचा स्थित चोपड़ा राईस मिल के आगे कार की ठोकर से सायकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्कूल पारा ग्राम बेमचा निवासी पंकज तिवारी ने पुलिस को बताया की वह पंडित पुरोहित कार्य करता है. 07 अप्रैल को वह खल्लारी मंदिर बेमचा में पूजा पाठ कर रहा था. तभी पंकज को सूचना मिला कि चोपड़ा राईस मिल के आगे तुमगांव रोड में उसके चाचा नरेन्द्र तिवारी का एक्सीडेंट हो गया है. सुनकर पंकज, सोनू ध्रुव के साथ घटना स्थल जाकर देखा तो नरेन्द्र तिवारी घायल अवस्था में रोड किनारे पड़ा था, जिसने बताया कि वह अपने सायकल से महासमुंद से वापस बेमचा घर आ रहा था. 

रात्रि करीब 08:45 बजे एक सफेद रंग का महिन्द्रा कार के चालक तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पीछे से आकर नरेन्द्र के सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे उन्हें चोट लगी है.

पंकज पहुंचा तो कार घटना स्थल पर खड़ी थी. चालक कार को छोड़कर कहीं चला गया था. एक्सीडेंट में गंभीर रूप् से घायल नरेन्द्र तिवारी को एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें