महासमुंद : पड़ोसी राज्य के नियोजित/कार्यरत प्रत्येक कामगारों को मतदान तिथि के दिन संवैतनिक अवकाश घोषित
महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार मतदान के दिन संबंधितों को संवैतनिक अवकाश प्रदान किए जाने श्रम विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश में आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड एवं तेलंगाना राज्य के लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान दिवस के दिन पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों/दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार/व्यवसाय में नियोजित है, ऐसे नियोजित/कार्यरत प्रत्येक कामगार को लोक प्रतिनिधित्व 1951 की धारा 135 ख के तहत मतदान तिथि के लिए संवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में सर्व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं सर्व विभाग प्रमुखों को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें