भीषण गर्मी के बीच भारी बारिश के आसार, जानें कहां हो सकती है ... - CG Sandesh

भीषण गर्मी के बीच भारी बारिश के आसार, जानें कहां हो सकती है बारिश

अप्रैल की शुरूआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। सुबह से अब धूप चुभने लगी है। लोग घरों से बाहर निकलने से पहले गर्मी से बचने के तमाम उपाय कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है और कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पूर्वी और मध्‍य के साथ ही प्रायद्वीपीय भारत में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।


मौसम विभाग की मानें तो पूर्वोत्‍तर भारत में अगले 7 दिनों तक मौसम में बदलाव संभव है। इस दौरान सामान्‍य से तेज हवाएं चलने की संभावना है साथ ही बारिश और ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। इस तरह का मौसम अगले सात दिनों तक बना रहेगा। उधर छत्‍तीसगढ़ में 7-8 अप्रैल को अलग-अलग स्‍थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि ओडिशा में 7 अप्रैल को कुछ स्‍थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं विदर्भ में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है और यहां 7-9 अप्रैल के बीच अलग-अलग स्‍थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

कई राज्यों में तो तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है और इन राज्यों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। यही नहीं मौसम विभाग ने भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जरूरत न होने पर दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। दिन में चलने वाली गर्म हवाओं से लोगों को खासी परेशानी हो रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें