महासमुंद : खल्लारी मंदिर से चांदी के आभूषण और पैसों की चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : खल्लारी मंदिर से चांदी के आभूषण और पैसों की चोरी

महासमुंद थाना क्षेत्र के खल्लारी मंदिर से चोरी की खबर सामने आई है. मंदिर के पुजारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

खल्लारी मंदिर के पुजारी वार्ड नं. 24 कुम्हार पारा महासमुंद निवासी गंगा राम ढीमर पिता स्व. मदन ढीमर उम्र 60 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की खल्लारी मंदिर में एक छोटा सा लकड़ी का दान पेटी है, जिसमें लोग चढौतरी सिक्के के रूप में रूपये पैसे डालते हैं तथा भक्तों द्वारा माता को चांदी का आंख भी चढाते है. उक्त दान पेटी को नवरात्रि से नवरात्रि के बीच 6 माह में खोलते हैं. पिछले नवरात्रि में 06 महिने का चढौतरी रकम 900 रूपया निकला था तथा भक्तों द्वारा चांदी का 10 नग आंख जिसका वजन लगभग 05 ग्राम कीमती करीब 500 रूपये का था, जिसे एक डिब्बा में रख दिया गया था. 

पिछले नवरात्रि से अभी तक का चढौतरी रकम लगभग 1100 रूपया हुआ होगा जो दान पेटी में रखा गया था. 5 अप्रैल को रात करीब 12:30 बजे शैलेन्द्र साहू, चंदन नेताम तथा अन्य लोग पुजारी गंगा राम ढीमर घर में आकर बताये कि खल्लारी मंदिर के साईड गेट का ताला टुटा हुआ है. ऐसा लग रहा है कि किसी ने चोरी किया है. तो गंगा राम ढीमर उनके साथ मंदिर जाकर देखा तो पता चला की कोई अज्ञात चोर मंदिर के बगल के गेट के ताला व अंदर के चैनल गेट के ताला को तोडकर मंदिर अंदर प्रवेश कर अंदर रखे दान पेटी एवं माता के चांदी के आंखों को रखे डिब्बा को चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें