तुमगांव : खेत में खाद छिडकने गए व्यक्ति की गाड़ी चोरी
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दूवाही के खेत में खाद छिडकने गए व्यक्ति की वाहन चोरी हो गई. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
तेन्दूवाही निवासी देवचरण रात्रे पिता जेठु राम रात्रे उम्र 39 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 19 मार्च को उसके जीजा लखन कोसले, देवचरण के दुपहिया वाहन सुपर एक्सल क्रमांक CG 04 FC 7904 काला रंग को लेकर तुमगांव अपने खेत में खाद छिडकने गया था.
उक्त वाहन को NH-53 रोड़ भोरिंग ओवरब्रिज के ऊपर खडी कर खेत में खाद छिडकने चला गया. जिसे किसी ने चोरी कर ली. आसपास पतासाजी के बाद भी कहीं पता नहीं चला.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें