बसना : झेरिया यादव समाज के लिमदरहा परिक्षेत्र में आने वाले 1... - CG Sandesh

बसना : झेरिया यादव समाज के लिमदरहा परिक्षेत्र में आने वाले 14 गांव का लिया गया बैठक

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 से सम्बद्ध इकाई लिमदरहा परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजराम यादव (बिलखंड वाले) ने आज भाजपा के सांसद प्रत्याशी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी जी के पक्ष में वोट देकर जिताने के लिए भस्करापाली में बैठक लिया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों व स्वाजातीय बन्धुओं से *भाजपा सांसद प्रत्याशी रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी को जिताने के लिए अपील किया जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया.

लिमदरहा परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजराम यादव यादव जो कि भाजपा मंडल भंवरपुर विधानसभा सरायपाली के कार्यकर्ता भी है और लगातार अपने क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार के रूप में बसना एवं सरायपाली के अंतर्गत आने वाले सभी परिक्षेत्रों में दौरा कर समाज से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए अपील और निवेदन कर रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से लिमदरहा परिक्षेत्र सचिव हेंगल यादव, उपाध्यक्ष उग्रसेन यादव, कोषाध्यक्ष घासीराम यादव एवं सदस्य चैतराम यादव,जयलाल यादव,सरजू यादव,राधे यादव,नीलकुमार यादव,दीलीप यादव, पृथ्वी लाल यादव,गुन्डा यादव, आदि लिमदरहा परिक्षेत्र में आने वाले कुल चौदह गांव के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें