नक्सलियों की कायराना हरकत, ग्रामीण की गला रेतकर कर दी हत्या,... - CG Sandesh

नक्सलियों की कायराना हरकत, ग्रामीण की गला रेतकर कर दी हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए एक ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या कर दी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है. घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी ने की है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुरूसमेटा गांव के एक ग्रामीण की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है. मृतक ग्रामीण आत्मसमर्पित नक्सली बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें