अनियमितता के तहत औषधि विभाग ने की कार्रवाई...छत्तीसगढ़ के इस ... - CG Sandesh

अनियमितता के तहत औषधि विभाग ने की कार्रवाई...छत्तीसगढ़ के इस जिले के 12 मेडिकल स्टोर का लाइसेंस हुआ रद्द

जांजगीर-चाम्पा। जिले के 12 मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. खाद्य एवं औषधि विभाग ने छापामार कार्रवाई के दौरान इन सभी मेडिकल स्टोर में भारी अनियमितता के साथ निट्रोसन टैबलेट का अवैध कारोबार करते हुए पाया था.

 


सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अकलतरा बकाल के विश्वास मेडिकल स्टोर को 15 दिन, बम्हनीडीह ब्लॉक के समर्थन मेडिकोज, बलौदा ब्लॉक के दिशा मेडिकल स्टोर, नवागढ़ ब्लॉक के मेडिकल जोन को 10-10 दिनों और जैजैपुर ब्लॉक के आशीर्वाद मेडिकल स्टोर, पामगढ़ ब्लॉक के विवेक मेडिकल स्टोर, बम्हनीडीह ब्लॉक के चंद्र प्रकाश मेडिकल स्टोर को 5-5 दिनों और अकलतरा ब्लॉक के अरोरा मेडिकल स्टोर को 7 दिन, मयंक मेडिकल स्टोर, ॐ मेडिकल स्टोर नवागढ़, जमुना मेडिकोज अकलतरा और जानकी मेडिकल स्टोर जैजैपुर का लाइसेंस 3-3 दिनों के लिए निरस्त किया है.

इसके अलावा बम्हनीडीह ब्लॉक के धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर बम्हनीडीह का लाइसेंस 5 दिनों के लिए रद्द कर दिया है. बलौदा के निधि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द कर न्यायलयीन कार्रवाई की अनुमति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें