बसना : सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत - CG Sandesh

बसना : सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई के पास एनएच 53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. मर्ग जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान गवाह हीराला मिरी, ओमप्रकाश मिरी, संतकुमार रात्रे, जगसाय मिरी, मुकेश मिरी, संजय मिरी का कथन लिया और घटना स्थल का मुआयना किया.

सम्पूर्ण जांच पर पाया गया कि डोलामणी 17 मार्च को अपने रिश्तेदार संतकुमार रात्रे निवासी भैरोपुर के साथ अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 1744 में लड़की देखने के लिए ग्राम बेहराडीह गया था. शाम करीब 06:30 बजे भैरोपुर पहुंचे.

डोलामणी मिरी, संतकुमार रात्रे को भैरोपुर में छोडकर अपने मोटर सायकल से घर सावित्रीपुर जाने के लिए निकला था. इसी दौरान एनएच-53 रोड़ गेटकारी मंदिर के पास ग्राम साल्हेतराई के पास अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 1744 को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर स्वयं के द्वारा एक्सीडेंट कर दिया. हादसे में उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी डोलामणी मिरी के खिलाफ भादवि की धारा 304(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें