महासमुंद : महिला मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मतदान कार्य संपन्न कराने के लिए 900 महिला अधिकारी-कर्मचारियों को पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 और 3 के रूप में दायित्व सौंपा गया है।
इन महिला मतदान अधिकारियों को प्रथम चरण का विशेष प्रशिक्षण सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी एस. आलोक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत द्वारा निरीक्षण किया गया।
उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर महिला मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया तथा उन्हें बिना किसी भय के मतदान कार्य संपन्न कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी नंदकिशोर सिन्हा, जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र ध्रुव, संजय मांझी उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें