महासमुंद : बोरी में रखे देशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : बोरी में रखे देशी मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

लोकसभा निर्वाचन के मद्देनज़र आबकारी विभाग महासमुंद की सतत कार्रवाई जारी

महासमुंद : संयुक्त आबकारी टीम द्वारा वृत्त महासमुंद ग्रामीण अंतर्गत मंगलवार को मुखबिर सूचना के आधार पर मंगल उर्फ भूपेंद्र कुमार निषाद उम्र 38 वर्ष, साकीन पचेड़ा ग्राम, थाना-खल्लारी के संज्ञान आधिपत्य की तलासी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी में रखे कुल 38 पाव देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक पाव की क्षमता 180 मिली लीटर कुल मात्रा 6.840 बल्क बाजार मूल्य 3420 रुपए बरामद होने पर जांच उपरांत शराब को विधिवत कब्जे आबकारी लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त महासमुंद ग्रामीण प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर के नेतृत्व में की गई। जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक दरस राम सोनी, विकास बढेंद्र, हृदय कुमार तिरपुड़े, आरक्षक देवेश मांझी, संजय तिवारी तथा आबकारी स्टाफ महासमुंद उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें