कोमाखान : रोड़ किनारे पड़े बैग से गांजा बरामद
कोमाखान पुलिस ने रोड़ किनारे में मिले संदिग्ध बैग से गांजा जप्त किया है. 1 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ग्राम बड़े खेमड़ा भूत डबरी के पास ग्राम सालडबरी जाने वाली रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में काले रंग का पिट्ठू बैग को छोड़कर फरार हो गया. बैग से गांजा बरामद किया गया है. मुखबिर की सुचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी की पतासाजी करने लगी. आरोपी का पता नहीं चला.
बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 05 नग खाखी रंग के प्लास्टिक से टेप किया हुआ मादक पदार्थ गांजा 05 किलो ग्राम कीमती 1 लाख रूपये मिला, जिसे जप्त किया गया. अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मौके पर 0/2024 धारा 20(ख) NDPS ACT कायम किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें