जीत गए कवासी लखमा, एक ही वार में प्रतिद्वंदी को कर दिया ढेर,... - CG Sandesh

जीत गए कवासी लखमा, एक ही वार में प्रतिद्वंदी को कर दिया ढेर, देखिये Video …

 जगदलपुर। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और कोंटा विधायक कवासी लखमा एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार कवासी लखमा मुर्गा लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा चुनावी प्रचार के दौरान पुसपाल गांव में चुनावी प्रचार में पंहुचे थे। इस दौरान पारंपरिक मुर्गा बाजार में ग्रामीणों के बीच पहुंचे कवासी लखमा का यह अलग अंदाज दिखा। यहां कवासी लखमा मैदान में एक मुर्गा लेकर आए और दूसरे व्यक्ति जो खेल में उनका प्रतिद्वंदी था वह भी मुर्गा लेकर लेकर आया। जिसके बाद दोनों के मुर्गों के बीच लड़ाई हुई और एक ही वार में कवासी लखमा का मुर्गा जीत जाता है।

कवासी लखमा की मुर्गे की जीत पर मौके पर मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई। कवासी लखमा अपने चुनावी प्रचार के सिलसिले में बस्तर जिले के पुसपाल गांव पहुंचे हुए थे और यहां गांव में चल रहे मुर्गा लड़ाई में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने भी मुर्गा लड़ाया, जिसमें उनके मुर्गे ने बाजी मारी ली।


लखमा के मुर्गे ने मारी बाजी

आदिवासी अंचल बस्तर में मुर्गा लड़ाई आदिवासियों के मनोरंजन का केंद्र है। जिले के हर गांव में मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया जाता है, ऐसा कहा जाता है कि इस मुर्गा लड़ाई में चुनाव के हार जीत को लेकर भी दाव लगाए जाते हैं। एक तरफ पूरे देश में लोकसभा चुनाव में हार जीत को लेकर सियासी पठक का दौर जारी है। दूसरी तरफ अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर पूर्व मंत्री कवासी लखमा चुनावी प्रचार के बीच खुद मुर्गा लड़ाई कराते दिखाई पड़े।

लखमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला डबल इंजन की सरकार से है। बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लकमा ने अपनी जीत का दावा किया, लेकिन इस मुकाबले को कड़ा मुकाबला बताते हुए चुनाव प्रचार के लिए शेष बचे 17 दिन तक बस्तर लोकसभा क्षेत्र के हर गांव गांव तक और एक-एक ग्रामीण तक पहुंचने की लखमा ने दावा किया।

 

https://twitter.com/i/status/1774460021897891941



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें