Breaking : दर्दनाक हादसा; चौथिया जा रहे पिकअप वाहन अनियंत्रि... - CG Sandesh

Breaking : दर्दनाक हादसा; चौथिया जा रहे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 38 घायल

 बिलासपुर :-जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां सोनपुरी में 40 लोगों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है, इस ददर्नाक हादसे में एक महिला और एक बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 38 लोग घायल हैं, जिनमें से 15 लोगों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है।मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी इलाके का है,

 जहां बेटी के ससुराल चौथिया के लिए जा रहे 40 लोगों से भरी पिकअप ग्राम सोनपुरी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला और एक बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 38 लोग घायल हैं, हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। साथ ही मृतकों के शव को भी पीएम के लिए भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें