महासमुंद : नाम निर्देशन के दूसरे दिन 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म खरीदे
महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन के दूसरे दिन लोकसभा संसदीय क्षेत्र 09 महासमुंद के लिए 08 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फार्म खरीदे गए। जिन अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे उनमें रेखराम बाघ ग्राम बकमा बागबाहरा निर्दलीय, कालिया प्रसाद सेठ ग्राम तोरेसिंहा भारत विकास पार्टी, ताम्रध्वज साहू ग्राम पऊवारा दुर्ग इंडियन नेशनल कांग्रेस, मणिक लाल निषाद ग्राम नारी धमतरी निर्दलीय, मुकेश अग्रवाल सरायपाली निर्दलीय, विरेन्द्र चौधरी ग्राम बालसी सरायपाली भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, बसंत सिन्हा ग्राम बावनकेरा बहुजन समाज पार्टी एवं आत्मानवरत्न नयापारा महासमुंद बहुजन समाज पार्टी शामिल है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें