चाय बनाते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, मां और तीन बच्चों की मौत - CG Sandesh

चाय बनाते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, मां और तीन बच्चों की मौत

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरहज तहसील इलाके के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे सिलेंडर फट गया। चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

डुमरी गांव निवासी शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। सुबह वह दुकान पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती देवी चाय बनाने लगी। इसी बीच गैस सिलेंडर भभकने लगा। सिलेंडर भभक कर फट गया। जिसकी चपेट में आने से शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती देवी (42), पुत्री आंचल (14), सृष्टि (11), पुत्र कुंदन (12) की मौके पर ही मौत हो गई।

 


सूचना पर इंस्पेक्टर अर्चना सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गईं। डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी डॉ.संकल्प शर्मा, एडीशनल एसपी डॉ.भीम कुमार गौतम, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ आदित्य कुमार गौतम आदि ने मौके का जायजा लिया। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। इतने बड़े हादसे की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें