सरायपाली : अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में केस दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में केस दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव के व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में केस दर्ज किया गया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, खेमराज पिता होरीलाल पटेल साकिन वार्ड नं. 03 बिछीया मेढ़ापाली के मोबाइल नंबर से इंटरनेट का प्रयोग कर 22 मई 2020 को सोशल मीडिया पर महिलाओ एवं बच्चो का अश्लील विडियो अपलोड किया गया था.

इस सम्बन्ध में सायबर सेल महासमुन्द से प्रतिवेदन प्राप्त होने पर सरायपाली पुलिस ने 29 मार्च को आईटी एक्ट 67, 67 ए, 67 बी सुचना पौधोगिकी अधिनियम 2000 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें