सरायपाली : घसीटकर घर से निकालकर बाप-बेटों ने मिलकर की मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : घसीटकर घर से निकालकर बाप-बेटों ने मिलकर की मारपीट

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुण्डपहार में बाप-बेटों ने मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी. दीवाल गिराने की बात पर आरोपियों ने मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम मुण्डपहार निवासी ताराचंद बारीक ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 28 मार्च को वह अपने घर के दिवाल को बनवाया था, शाम को लगभग 8 बजे उसकी पत्नि देखी तो दिवाल गिरा हुआ था, जिसे देखकर वह बड़बड़ाते हुये बोली कि कौन गिराया है जो भी किया है गलत किया है. 

इतनें में उनके घर के बाजू में रहनें वाले विद्याधर साहू और उसके दोनों बेटे प्रकाश साहू और विकास साहू ताराचंद के बाड़ी को लांघ कर आये और माँ बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मार देगें कहकर घर के अंदर घूसकर ताराचंद को हाथ मुक्का से मारपीट किये और घसीटते हुये घर के बाहर गली में ले जाकर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किये. विकास नें अपने हाथ में पकड़े ईंट के टुकड़े से ताराचंद के सिर में मार दिया. मारपीट से ताराचंद को चोटे आई. कुछ देर बाद डायल 112 वाहन से उसे इलाज के लिए ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी विद्याधर साहू, प्रकाश साहू व विकास साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें