धमतरी में एसएसटी टीम ने कार से जब्त किए साढ़े चार लाख रूपये - CG Sandesh

धमतरी में एसएसटी टीम ने कार से जब्त किए साढ़े चार लाख रूपये

धमतरी। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ने आंजनेय वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में धमतरी शहर सहित जिले के सीमावर्ती थानों के अंतर्राज्यीय सीमा बॉर्डर चेक पोस्ट एवं एस.एस.टी., एफ.एस.टी.टीम को सख्ती से वाहन और संदिग्धों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।


इसी कड़ी में थाना अर्जुनी क्षेत्र में आमदी बार्डर ग्राम देवकोट में एस.एस.टी टीम ने जांच के दौरान 28 मार्च की रात्रि बीजापुर से भिलाई जा रही एक कार से 4 लाख 50 हजार रूपये नगद बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के मुताबिक कार में मनीष सिंह गौर सवार थे। किराए के कार से ड्राइवर के साथ बीजापुर से भिलाई जा रहे थे। उक्त नगद रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने व संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर रूपए जप्त कर जांच में लिया गया एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें