सरायपाली : पिकअप की ठोकर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान ... - CG Sandesh

सरायपाली : पिकअप की ठोकर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

सरायपाली के नगर पालिका कार्यालय के पास पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

मर्ग जांच एवं गवाहों के कथनों के अनुसार, 16 जनवरी 2024 को मोटर सायकल CG 13 A L 4267 को मो0 आसिफ मोटर सायकल को चला रहा था एवं अलिम खान पीछे बैठकर बालसी की ओर से आ रहे थे. तभी करीब शाम 05 के नगर पालिका सरायपाली के पास अज्ञात पिकअप वाहन का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को मोड रहा था. 

इसी दौरान पिकअप वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक मोडकर मोटर सायकल क्रमांक CG 13 AL 4267 को ठोकर मार दिया, जिससे मो0 आसिफ व अलिम खान को गंभीर चोटे आयी थी. ईलाज के दौरान अलिम खान की मौत हो गई. अज्ञात पिकअप वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279,337,304(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें