पिथौरा : मंदिर की जाली गेट को सब्बल से फैलाकर दान पेटी से पैसों की चोरी
पिथौरा थाना क्षेत्र के लहरौद पड़ाव स्थित हनुमान मंदिर से चोरी की खबर सामने आई है. मंदिर के पुजारी धरमदास वैष्णव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मार्च को कोई अज्ञात चोर मंदिर की जाली गेट को सब्बल से फैलाकर मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर के अंदर रखे दान पेटी से लगभग 20 से 25 हजार रूपये को चोरी कर ले गया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें