महासमुंद : राशन कार्डधारियों को मिलेगा अप्रैल एवं मई का एकमु... - CG Sandesh

महासमुंद : राशन कार्डधारियों को मिलेगा अप्रैल एवं मई का एकमुश्त राशन

महासमुंद : खाद्य नागरिक उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशन कार्ड धारकों को दो माह अप्रैल और मई 2024 के लिए चावल एकमुश्त वितरण किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। यह वितरण माह अप्रैल 2024 में किया जाएगा। जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को माह अप्रैल एवं मई हेतु पात्रता अनुसार चावल का आबंटन एकमुश्त उचित मूल्य के दुकानों से किया जाएगा। इसके लिए चावल एवं अन्य राशन सामग्री, आवश्यक वाहनों की व्यवस्था एवं भण्डारण हेतु संबंधित ग्राम पंचायत/नगरीय क्षेत्र में सुरक्षित भण्डारण स्थल चिन्हांकन व राशन सामग्री का सुरक्षित भण्डारण करने कहा है।

जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देश में दो माह की चावल वितरण की सूचना सभी राशन कार्ड धारियों को ग्राम पंचायत/वार्ड में मुनादी कराकर, मीडिया के माध्यम से, अन्य प्रचार-प्रसार माध्यम से करने कहा है। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री भी शक्कर, नमक, केरोसिन एवं अनुसूचित क्षेत्रों में चना माहवार पात्रतानुसार वितरण होगा। जिले की प्रत्येक उचित मूल्य के दुकानों में चावल उत्सव के आयोजन की तिथि के दिन राशन कार्ड धारकों को दो माह का चावल वितरण करने के निर्देश दिए है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें