महुआ बिनने गई वृद्ध महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, मौत - CG Sandesh

महुआ बिनने गई वृद्ध महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, मौत

जशपुर। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की तलाश में जंगलों से भटक कर वन्य प्राणी रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं. जशपुर वन मंडल में एक दिन पहले ही पानी की तलाश में भटक रहा वनप्राण कोटरी की कुएं में गिर कर मौत हो गई. वहीं आज बगीचा के मरोल के जंगल में जंगली सुअर के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.


दरअसल, इन दिनों बादलखोल अभ्यारण्य, बगीचा और पत्थलगांव के जंगलों में वन्य प्राणियों को जगह-जगह पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में वन्य प्राणी रिहायशाी इलाकों की ओर पहुंचने लगे हैं.

इस बीच आज मरोल जंगल के समीप एक वृद्धा अन्य महिलाओं के साथ महुआ बिन रही थी. इस दौरान अचानक जंगली सुअर ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. इससे गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलने के बाद बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर लिया है. वहीं बगीचा वन अधिकारी ने मृतक के परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान कर दी है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें