महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी 28 मार्च से कर सकेंग... - CG Sandesh

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी 28 मार्च से कर सकेंगे नामांकन दाखिल

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। रिटर्निंग ऑफिसर एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के कार्यालय कक्ष क्रमांक 06 में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया जाएगा। द्वितीय चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक दाखिल कर सकते हैं। 

द्वितीय चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2024 (गुरुवार) है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 05 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को होगी। नाम वापसी की तिथि 08 अप्रैल 2024 (सोमवार) है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें