शादी के चंद महीनों बाद युवती ने की आत्महत्या, शौचालय में लट... - CG Sandesh

शादी के चंद महीनों बाद युवती ने की आत्महत्या, शौचालय में लटकी मिली लाश

 

कोरबा। कोरबा में शादी के आठ महीने बाद युवती ने मौत को गले लगा लिया। युवती ने अपने घर के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। यह पूरा मामला मानिकपुर थाने का है।


जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी के एसबीएस चीफ हाउस कॉलोनी में एक युवती ने घर के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी को सिर्फ आठ महीने ही हुए थे। वहीं आत्महत्या करने से पहले युवती ने अपने मायके वालों से बात की थी। इस दौरान उसने अपने सास, ससुर और ननद पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें